भारत की अर्थव्यवस्था को सितंबर में टैक्स राजस्व और विनिर्माण गतिविधि, दोनों मोर्चों पर मजबूती मिली. सितंबर 2026 में सकल GST कलेक्शन 14.7% बढ़कर ₹2,03,521 करोड़ हो गया. यह लगातार तीसरा महीना है, जब GST संग्रह ₹2 लाख करोड़ से ऊपर रहा.
अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच सकल GST संग्रह ₹12,46,278 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11.6% अधिक है. सितंबर में रिफंड में सालाना आधार पर करीब 3% की कमी भी दर्ज की गई.
विनिर्माण गतिविधि में सुधार
HSBC India Manufacturing Purchasing Managers’ Index अगस्त के 52.8 से बढ़कर सितंबर में 55.1 हो गया. यह सात महीनों में क्षेत्र की सबसे तेज वृद्धि है. PMI में 50 से ऊपर का आंकड़ा गतिविधि में विस्तार और 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट दर्शाता है.
सर्वे के अनुसार, घरेलू और विदेशी मांग में सुधार से नए ऑर्डर और उत्पादन बढ़े. कंपनियों ने नियुक्तियां भी बढ़ाईं और कारोबारी भरोसे में सुधार आया. हालांकि, PMI का अंतिम आंकड़ा सितंबर के शुरुआती अनुमान 55.7 से कम रहा.
