Hindustan Unilever (HUL) ने Surf Excel, Rin और Wheel के कई डिटर्जेंट उत्पादों की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) बढ़ा दी है. अलग-अलग पैक साइज के अनुसार कीमतों में 1 रुपये से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

Surf Excel Quick Wash के 1 किलो पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़कर 245 रुपये हो गई है, जबकि 500 ग्राम पैक अब 128 रुपये का है. Surf Excel Easy Wash के 1 किलो पैक की नई कीमत 172 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 87 रुपये है. 250 ग्राम Surf Excel बार 42 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गया है. चार बार वाले 200-200 ग्राम पैक की कीमत 145 रुपये से बढ़कर 155 रुपये हो गई है.

Rin Ala के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो गई है. Rin पाउडर के 1 किलो और 500 ग्राम पैक अब क्रमशः 123 रुपये और 63 रुपये में मिलेंगे.

Wheel पाउडर के 1 किलो पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 93 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 47 रुपये हो गई है. HUL के Moti Gulab साबुन का 150 ग्राम पैक भी 74 रुपये से बढ़कर 82 रुपये का हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीमतों में यह बदलाव कच्चे माल और पैकेजिंग लागत में बढ़ोतरी के बीच किया गया है.