उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए UP RERA ने छह जिलों में 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में कुल ₹1,663.85 करोड़ के निवेश का अनुमान है और इनके तहत 3,090 आवासीय तथा वाणिज्यिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी.
लखनऊ में चार प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. इनमें दो आवासीय, एक वाणिज्यिक और एक मिक्स्ड-यूज परियोजना शामिल है. इन पर करीब ₹609.35 करोड़ का निवेश होगा और 1,972 यूनिट्स तैयार की जाएंगी.
गाजियाबाद में तीन आवासीय परियोजनाओं के लिए ₹605.06 करोड़ के निवेश और 574 यूनिट्स का प्रस्ताव है. हापुड़ में दो आवासीय प्रोजेक्ट्स के तहत ₹123.45 करोड़ की लागत से 192 यूनिट्स बनाई जाएंगी.
कानपुर में ₹201.72 करोड़ के एक प्रोजेक्ट से 158 यूनिट्स, प्रयागराज में ₹51.66 करोड़ की परियोजना से 109 यूनिट्स और अयोध्या में ₹72.61 करोड़ के प्रोजेक्ट से 85 आवासीय यूनिट्स विकसित होने की जानकारी दी गई है.
UP RERA के अनुसार, इन परियोजनाओं से निर्माण सामग्री, इंजीनियरिंग और परिवहन जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ सकती हैं. प्राधिकरण ने परियोजनाओं में RERA नियमों के पालन, समय पर निर्माण और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है.
