Yes Bank के Additional Tier-1 (AT-1) बॉन्डधारकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से निवेशक संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की है. यह मांग सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद उठी है, जिसमें अदालत ने 2020 में किए गए ₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ को अमान्य ठहराते हुए बॉन्ड बहाल करने का आदेश दिया था.
बॉन्डधारकों की ओर से भेजे गए 18 नवंबर के पत्र में RBI से फैसले के अमल की निगरानी करने और निवेशकों के हितों की रक्षा करने को कहा गया है. RBI और Yes Bank ने इस मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है.
विवाद की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी, जब Yes Bank के पुनर्गठन के दौरान AT-1 बॉन्ड को पूरी तरह राइट ऑफ कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2026 को कहा था कि बैंक के प्रशासक ने लागू नियामकीय ढांचे और अधिकार-सीमा के विपरीत कार्रवाई की.
इस बीच, RBI और Yes Bank दोनों ने फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है. Axis Trustee Services ने भी सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि बॉन्ड बहाली की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.
