छत्तीसगढ़ में बारिश से दिन का पारा गिरा: रायपुर-बिलासपुर में तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बादल और बारिश का दौर बना हुआ है. अगले दो दिनों तक रात के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है.
