नगरी दुबराज चावल जापान पहुंचा: महिला किसानों के एफपीओ ने जैविक उत्पादन और ब्रांडिंग से बढ़ाई पहचान
धमतरी के नगरी अंचल की पारंपरिक सुगंधित चावल किस्म को गट्टासिल्ली एफपीओ के जरिए बाजार से जोड़ा जा रहा है. एक खेप जापान में नमूने के तौर पर भेजी गई है, जबकि उत्पाद Amazon, ONDC और Tribes India जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
