रायपुर स्टेशन पर प्रीमियम फूड आउटलेट: ई-नीलामी पूरी, डिजिटल भुगतान और स्वच्छ खानपान की सुविधा मिलेगी
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने आउटलेट के लिए स्टॉल आवंटन की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली है. यहां यात्रियों को राष्ट्रीय ब्रांड्स के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की योजना है.
