रायगढ़ के 74 सरकारी स्कूलों की बिजली कटी: ₹47.68 लाख बकाया, कक्षाएं अंधेरे और बिना पंखे के जारी
बिजली विभाग के नोटिस के बाद भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की गई. पीएम श्री नटवर स्कूल में करीब 450 बच्चे गर्मी और उमस के बीच पढ़ रहे हैं, जबकि डीईओ कार्यालय के कर्मचारी इनवर्टर से काम चला रहे हैं.
