रायगढ़ के चक्रधर समारोह पर सांसद की आपत्ति: ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा चुम्मा’ जैसे गानों पर उठे सवाल
41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की सातवीं संस्कृति संध्या में इंडियन आइडल फेम अमित साना की प्रस्तुति के दौरान कुछ गानों को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आपत्ति जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री को लिखित शिकायत देने की बात कही.
