बिलासपुर में छुट्टी के दिन सीमांकन पर विवाद: कंचन विहार के रहवासियों ने एकतरफा कार्रवाई और अवैध रास्ते का आरोप लगाया
कोनी की कंचन विहार कॉलोनी में तहसीलदार के रविवार को पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया. रहवासियों का कहना है कि नगर निगम और टीएनसीपी की संयुक्त टीम के बिना की गई नापजोख प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है.
