धमतरी में महिला कबड्डी प्रतियोगिता: 16 टीमों के प्रदर्शन से चुनी जाएंगी रायपुर सेक्टर की 12 खिलाड़ी
शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेक्टर स्तरीय स्पर्धा में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया. चयनित खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी.
