बिलासपुर में आयुष्मान अस्पतालों पर नए निर्देश: बीमारी और पैकेज रेट का बोर्ड लगाना होगा, सुविधा न होने पर रेफर करें
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों को जिला प्रभारी शिशिर परमार ने नोटिस जारी किया है. निर्देशों के मुताबिक अस्पतालों को इलाज योग्य बीमारियों और पैकेज की दरों की सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करनी होगी. संबंधित विशेषज्ञ या जरूरी सुविधाएं उपलब्ध न होने पर मरीज को भर्ती करने के बजाय उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना होगा.
