महासमुंद में खैर लकड़ी तस्करी का नेटवर्क: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 करोड़ के कारोबार का दावा किया
पुलिस के अनुसार, ओडिशा से हिमाचल प्रदेश तक कथित तस्करी को फर्जी इनवॉयस और आठ शेल कंपनियों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई. मामले में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और 81 लाख रुपये की बरामदगी की जांच जारी है.
