बतौली की महिला सरपंच की सर्पदंश से मौत: रात में बिगड़ी तबीयत, अंबिकापुर पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सरगुजा के बतौली में जगरमती पैकरा अपने पति के साथ जमीन पर सो रही थीं. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से अंबिकापुर रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
