अछोला स्कूल में बच्चों ने गढ़े मिट्टी के नंदी बैल: पोरा पर्व पर रचनात्मक गतिविधि से लोककला और अनुभवात्मक सीख को बढ़ावा
महासमुंद के शासकीय हाईस्कूल अछोला में उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने मिट्टी के पारंपरिक खिलौने और अलग-अलग आकृतियां बनाईं. शिक्षकों ने उन्हें पोरा पर्व के सामाजिक, धार्मिक और कृषि-आधारित महत्व की जानकारी भी दी.
