राजपुर में साल की अवैध लकड़ी पकड़ी: 80 चौखट और वाहन समेत 6.80 लाख रुपए का माल जब्त
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग ने टाटा योद्धा वाहन को रोककर तलाशी ली. विभाग के अनुसार, वाहन से साल की 80 चौखट मिलीं और वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है.
