90 दिन बाद भी निलंबन अपने-आप खत्म नहीं होगा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ किया नियम
डिवीजन बेंच ने कहा कि तय अवधि में विभागीय आरोप-पत्र जारी हो चुका हो तो केवल समय पर विस्तार आदेश न होने से निलंबन अमान्य नहीं माना जा सकता. हालांकि लंबे निलंबन की नियमित और वस्तुनिष्ठ समीक्षा जरूरी है.
