छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का रोडशो, 20 में से 5 ब्लॉक राज्य के
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश, तेज परियोजना विकास और केंद्र-राज्य समन्वय पर जोर दिया. नीलामी की 8वीं श्रृंखला में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और वैनाडियम समेत कई खनिज शामिल हैं.
