सूरजपुर-सरगुजा में कबरा हाथी का हमला: दो महिलाओं की मौत, एक घायल; रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति
हाथी की मौजूदगी के बाद उदयपुर के झिरमिट्टी क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. वन विभाग ड्रोन से निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है.
