बालोद में गेमिंग सेंटर से हेरोइन जब्त: चार गिरफ्तार, धमतरी सप्लाई और पंजाब कनेक्शन की जांच जारी
गंजपारा स्थित सेंटर पर एएनटीएफ, बालोद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 7.98 ग्राम हेरोइन और चार मोबाइल जब्त किए गए. पुलिस आरोपियों के संपर्कों, डिजिटल भुगतान और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.
