उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी: अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, पाट क्षेत्रों में और गिरावट के आसार
चक्रवाती तूफान का असर कम होने के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने सरगुजा संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है.
