छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों का पंजीयन अनिवार्य: प्रस्तावित विधेयक में फीस वापसी, हेल्पलाइन और पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान
उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 के प्रारूप पर अभिभावकों, शिक्षाविदों, युवाओं और अन्य हितधारकों से सात दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं.
