रूस में बिलासपुर का युवक लापता: परिवार ने युद्ध में भेजने और ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप लगाया
बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे 1 अक्टूबर को नौकरी के लिए मॉस्को पहुंचा था. परिवार के मुताबिक, 7 अक्टूबर के बाद उससे संपर्क नहीं हो सका. बिलासपुर पुलिस ने रूसी दूतावास और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है.
