बिलासपुर में बर्खास्त GRP आरक्षक पर चार्जशीट: ACB ने ₹1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया
एंटी करप्शन ब्यूरो ने लक्ष्मण गाईन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया है. जांच में कुल आय और खर्च के बीच 1.03 करोड़ रुपये से अधिक का अंतर सामने आने का दावा किया गया है.
