सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल: दक्षिण कोसल की राजधानी रहे प्राचीन नगर को वैश्विक पहचान की उम्मीद
महानदी के तट पर स्थित सिरपुर में करीब डेढ़ हजार साल पुराने मंदिर, बौद्ध विहार और 2 हजार से अधिक पुरावशेष मिले हैं. अस्थायी सूची में शामिल होना अंतिम विश्व धरोहर दर्जा नहीं है, बल्कि नामांकन प्रक्रिया का शुरुआती चरण है.
