बिलासपुर स्टेशन पर मेला स्पेशल की व्यवस्था जांची: बोर्ड और उद्घोषणा गायब मिलने पर जीएम ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश
नैला नवरात्र मेले के लिए बिलासपुर-चांपा के बीच चल रही ट्रेन की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल रही थी. निरीक्षण के बाद स्टेशन पर सूचना बोर्ड, डिस्प्ले अपडेट और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई.
