ब्रेकिंग न्यूज़बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश: जली बाइक के पास मिला शव, पहचान और हत्या की जांच जारी—

छत्तीसगढ़

Latest news

बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश: जली बाइक के पास मिला शव, पहचान और हत्या की जांच जारी

बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश: जली बाइक के पास मिला शव, पहचान और हत्या की जांच जारी

कोटा क्षेत्र में निजी रिसॉर्ट के पास स्थानीय लोगों ने जली हुई बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस को शव और बाइक को जलाकर पहचान मिटाने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

छत्तीसगढ़ में पटवारियों के समर्थन में रैली: कर्मचारी फेडरेशन ने कार्रवाई वापसी और तीन फीसदी डीए की मांग उठाई

छत्तीसगढ़ में पटवारियों के समर्थन में रैली: कर्मचारी फेडरेशन ने कार्रवाई वापसी और तीन फीसदी डीए की मांग उठाई

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया. फेडरेशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है.

छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 1997 और 2002 बैच के चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है. पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन आदेश करीब डेढ़ महीने पहले जारी हुआ.

बिलासपुर में पारिवारिक विवाद पर चाकूबाजी: जीजा घायल, साले की गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस तैनात

बिलासपुर में पारिवारिक विवाद पर चाकूबाजी: जीजा घायल, साले की गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस तैनात

मंगला के धूरीपारा में बहस के बाद हमले की घटना सामने आई. घायल व्यक्ति को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को AICC सचिव की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को AICC सचिव की जिम्मेदारी

AICC की जारी सूची के मुताबिक विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाया गया है. कोको पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात PCC का प्रभारी सचिव बनाया गया.

शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर रोक

शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर रोक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने CJM और ADJ अदालतों के उन आदेशों पर भी रोक लगाई है, जिनके तहत शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता खुला था. मामला कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को विदेशी नंबर से कथित धमकी और 25 करोड़ रुपये की मांग से जुड़ा है.

कोरबा में युवक का शव मिला: जेब से मिले 19 पन्नों में 50 लाख के कर्ज का जिक्र

कोरबा में युवक का शव मिला: जेब से मिले 19 पन्नों में 50 लाख के कर्ज का जिक्र

कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस के अनुसार, बरामद नोट में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए पैसों, कर्ज और लेनदारों के दबाव का उल्लेख है. मामले की जांच जारी है.

रायपुर जिले में शुक्रवार को स्थानीय अवकाश: देवउठनी एकादशी पर सरकारी कार्यालय बंद, बैंक और कोषालय खुले रहेंगे

रायपुर जिले में शुक्रवार को स्थानीय अवकाश: देवउठनी एकादशी पर सरकारी कार्यालय बंद, बैंक और कोषालय खुले रहेंगे

देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को रायपुर शहर, नवा रायपुर और जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश रहेगा. यह व्यवस्था बैंकों, कोषालयों और उप कोषालयों पर लागू नहीं होगी.

TET-2022 में 89.907 अंक पर हाईकोर्ट का फैसला: राउंड ऑफ से 90 मानकर पास करने की मांग अदालत ने खारिज की

TET-2022 में 89.907 अंक पर हाईकोर्ट का फैसला: राउंड ऑफ से 90 मानकर पास करने की मांग अदालत ने खारिज की

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में न्यूनतम अंकों की शर्त और मेरिट पर असर को देखते हुए राउंड ऑफ का लाभ तभी दिया जा सकता है, जब नियमों में इसका स्पष्ट प्रावधान हो.

कवर्धा में पांच मवेशी बरामद: महाराष्ट्र ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप समेत 8.65 लाख की जब्ती

कवर्धा में पांच मवेशी बरामद: महाराष्ट्र ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप समेत 8.65 लाख की जब्ती

रेंगाखार पुलिस के अनुसार, वाहन में दो भैंस और तीन पड़वा मिले. आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

सुहेला में 459 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने 97 कार्यों का लोकार्पण और 178 का भूमिपूजन किया
ट्रेंडिंग

सुहेला में 459 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने 97 कार्यों का लोकार्पण और 178 का भूमिपूजन किया

सेवा संकल्प तिहार कार्यक्रम में सड़क, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल रहे. सुहेला के सरकारी कॉलेज, स्कूलों में प्रार्थना शेड और मांगलिक भवन के लिए भी घोषणाएं की गईं.

कोरबा में होटल किचन की जांच: हेरिटेज इन पर लाइसेंस कार्रवाई की सिफारिश, फूडियो को सात दिन बंद रखने का नोटिस

कोरबा में होटल किचन की जांच: हेरिटेज इन पर लाइसेंस कार्रवाई की सिफारिश, फूडियो को सात दिन बंद रखने का नोटिस

खाद्य विभाग की टीम को ट्रांसपोर्ट नगर के हेरिटेज इन में एक्सपायर्ड सामग्री, गंदगी और कॉकरोच मिले. बिरयानी राइस और सरसों तेल के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

छत्तीसगढ़ में चार आईएएस अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव, रोहित यादव- कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव बने
ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में चार आईएएस अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव, रोहित यादव- कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव बने

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव और दो को प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति दी गई है. नई पदस्थापनाएं कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी.

पुलिस-जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग में छूट: रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में IIT-JEE-NEET समेत परीक्षाओं का लाभ
ट्रेंडिंग

पुलिस-जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग में छूट: रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में IIT-JEE-NEET समेत परीक्षाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ में पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों की संतानों के लिए निजी कोचिंग फीस में 30 से 50% तक की रियायत पर सहमति बनी है. आकाश और एलन संस्थानों की शाखाओं में यह सुविधा लागू होगी.

छत्तीसगढ़ में ₹1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव: 24 उद्योग समूहों से करीब 20 हजार रोजगार की संभावना

छत्तीसगढ़ में ₹1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव: 24 उद्योग समूहों से करीब 20 हजार रोजगार की संभावना

नवा रायपुर में आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशक संस्थाओं को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे. सरकार के अनुसार, पिछले डेढ़-दो वर्षों में राज्य को ₹8.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और करीब 60 परियोजनाओं में काम शुरू हो चुका है.

रायपुर में ऑडिट पखवाड़े का शुभारंभ: सीएम साय ने सार्वजनिक धन के पारदर्शी उपयोग को सामूहिक जिम्मेदारी बताया

रायपुर में ऑडिट पखवाड़े का शुभारंभ: सीएम साय ने सार्वजनिक धन के पारदर्शी उपयोग को सामूहिक जिम्मेदारी बताया

मुख्यमंत्री ने विभागों से उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर देने, अव्ययित राशि के नियमानुसार समायोजन और विधानसभा की लोक लेखा समिति की सिफारिशों पर समयबद्ध कार्रवाई का आग्रह किया.

दुर्ग में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत: शराब पिलाने के विवाद में पांच गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

दुर्ग में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत: शराब पिलाने के विवाद में पांच गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

नेवई में 4 नवंबर की रात पान ठेले के पास विवाद के बाद 54 वर्षीय श्रवण मंडावी के साथ मारपीट का आरोप है. पुलिस के अनुसार, बाद में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी मौत हो गई. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इंद्रावती भवन में महिला सम्मान समारोह: करीब 100 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान, नेतृत्व के अवसर बढ़ाने पर जोर

इंद्रावती भवन में महिला सम्मान समारोह: करीब 100 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान, नेतृत्व के अवसर बढ़ाने पर जोर

छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ के आयोजन में मोना सेन और डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि रहीं. संघ ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत महिला अधिकारी-कर्मचारी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय हैं.

बिलासपुर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन: कटोरा लेकर पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पुलिस ने फूल छीना

बिलासपुर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन: कटोरा लेकर पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पुलिस ने फूल छीना

एनएसयूआई ने फीस बढ़ोतरी, दीक्षा समारोह के खर्च और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. कुलपति ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच और सुधार का आश्वासन दिया.

रायपुर में मां की हत्या का खुलासा: तीन साल पुराने मर्ग की जांच के बाद बेटा गिरफ्तार

रायपुर में मां की हत्या का खुलासा: तीन साल पुराने मर्ग की जांच के बाद बेटा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2023 को पारिवारिक विवाद के दौरान महिला की हत्या की गई और इसे सामान्य मौत बताकर छिपाने की कोशिश हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की दोबारा जांच की गई.