कोरबा में चलती कार पर खतरनाक स्टंट: बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटकीं दो अन्य; केस दर्ज
रविशंकर नगर में गरबा ड्रेस पहने तीन युवतियों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान की. कार मालिक के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और युवतियों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
