रायपुर में दिव्य दरबार की अनुमति पर विवाद: प्रेमासाई महाराज ने भेदभाव का आरोप लगाकर अन्न त्याग की चेतावनी दी
मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज 24 से 28 अक्टूबर तक गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में पांच दिवसीय निःशुल्क आयोजन की अनुमति चाहते हैं. उनका दावा है कि अनुमति नहीं मिलने पर वे भक्तों के साथ प्रदर्शन करेंगे.
