तखतपुर स्कूल में पार्टनरशिप का विवाद: 15 लाख लेने का आरोप, संचालक ने रकम वापसी के लिए समय मांगा
बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के शिकायतकर्ता ने एसपी और सीएम हेल्पलाइन में आवेदन देकर निवेश की रकम लौटाने की मांग की है. स्कूल संचालक ने 15 लाख रुपए लेने की बात स्वीकार की, लेकिन शिकायतकर्ता पर प्रबंधन में सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए.
