रायपुर के डॉ. दिनेश मिश्र का यूरोप दौरा: जादू-टोने के आरोप में महिला हिंसा पर छह देशों में देंगे व्याख्यान
नेत्र विशेषज्ञ और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र 8 अक्टूबर से बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और रोम के दौरे पर रहेंगे. वे अलग-अलग कार्यक्रमों में व्याख्यान देने के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
