ब्रेकिंग न्यूज़अबूझमाड़ के जंगलों में सात बम बरामद: बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट से मौके पर किए निष्क्रिय—

छत्तीसगढ़

Latest news

अबूझमाड़ के जंगलों में सात बम बरामद: बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट से मौके पर किए निष्क्रिय

अबूझमाड़ के जंगलों में सात बम बरामद: बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट से मौके पर किए निष्क्रिय

नारायणपुर के भटबेड़ा क्षेत्र में जिला पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त तलाशी के दौरान छह प्रेशर कुकर बम, एक पाइप बम और विस्फोटक बनाने का सामान मिला.

सरगुजा में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई: ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

सरगुजा में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई: ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर झरगवा मोड़ के पास सोमवार रात हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, पंचर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे बिना चेतावनी संकेत और रोशनी के खड़ी थी.

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित: 7-8 अक्टूबर का कार्यक्रम टला, आयोग बाद में नई तारीख बताएगा

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित: 7-8 अक्टूबर का कार्यक्रम टला, आयोग बाद में नई तारीख बताएगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रस्तावित दौरे के लिए राज्य अतिथि के तौर पर व्यवस्थाएं की जा रही थीं. निर्वाचन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित किया है.

रायपुर से अगवा चार साल की बच्ची बरामद: महाराष्ट्र के मौदा टोल प्लाजा पर आरोपी युवक गिरफ्तार

रायपुर से अगवा चार साल की बच्ची बरामद: महाराष्ट्र के मौदा टोल प्लाजा पर आरोपी युवक गिरफ्तार

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर कार्रवाई की. महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया.

बिलासपुर में बर्खास्त आरक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का चालान: आय से 16.20 लाख रुपये ज्यादा खर्च मिलने का एसीबी का दावा

बिलासपुर में बर्खास्त आरक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का चालान: आय से 16.20 लाख रुपये ज्यादा खर्च मिलने का एसीबी का दावा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जीआरपी के पूर्व आरक्षक संतोष कुमार राठौर के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, पीसी एक्ट की अदालत में अभियोग पत्र पेश किया है. जांच में उसकी आय 46.08 लाख रुपये और खर्च 62.28 लाख रुपये पाया गया.

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार शुरू: विजेता को 1 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार शुरू: विजेता को 1 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ के तहत गांवों की संस्कृति, खान-पान, हस्तशिल्प, लोककला और प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने वाले व्यक्ति या संस्था का चयन किया जाएगा.

रायगढ़ में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: महिलाओं को रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: महिलाओं को रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्र की 11 महिलाओं से कैश और ऑनलाइन माध्यम से रकम लेने का आरोप है. साइबर पुलिस ने मेनका सारथी को सक्ती से गिरफ्तार किया है, जबकि उसके पति और मां की तलाश जारी है.

दुर्ग में 185 पुलिसकर्मियों की दबिश: चार घंटे की तलाशी में हथियार, अवैध शराब और बिना नंबर की बाइक मिली

दुर्ग में 185 पुलिसकर्मियों की दबिश: चार घंटे की तलाशी में हथियार, अवैध शराब और बिना नंबर की बाइक मिली

दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी अनुभाग में मंगलवार सुबह 4 से 8 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चला. पुलिस ने चिन्हित बदमाशों, वारंटियों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की.

कोरबा में इंजेक्शन के बाद युवक की मौत: परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच जारी

कोरबा में इंजेक्शन के बाद युवक की मौत: परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच जारी

हर प्रसाद सोनवानी को बाइक से गिरने के बाद घुटने में मामूली चोट लगी थी. परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के दो दिन बाद कमर में दर्द और सूजन हुई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती: 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, सहायक प्राध्यापक के 71 पद

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती: 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, सहायक प्राध्यापक के 71 पद

पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी. उम्मीदवारों को मूल प्रमाण-पत्रों और जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज काउंसिल हॉल पहुंचना होगा.

रायपुर में सजी शाम-ए-गज़ल: गायन और वाद्य संगत ने श्रोताओं को बांधे रखा

रायपुर में सजी शाम-ए-गज़ल: गायन और वाद्य संगत ने श्रोताओं को बांधे रखा

निजी संगीत कार्यक्रम में साधना मिश्रा ने गायन प्रस्तुत किया. कीबोर्ड, गिटार, फ्लूट, तबला और ड्रम की संगत ने कार्यक्रम को सुरमयी बना दिया.

गड़बेड़ा की छत्तीसगढ़ी रामलीला को राष्ट्रीय पहचान: रामायण इनसाइक्लोपीडिया में शेरो-शायरी वाले संवादों का उल्लेख

गड़बेड़ा की छत्तीसगढ़ी रामलीला को राष्ट्रीय पहचान: रामायण इनसाइक्लोपीडिया में शेरो-शायरी वाले संवादों का उल्लेख

महासमुंद के पिथौरा विकासखंड स्थित गांव की रामलीला ठेठ छत्तीसगढ़ी बोली, पारंपरिक दोहों-चौपाइयों और शेरो-शायरी के मेल के लिए जानी जाती है. विजयादशमी पर 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा.

बिलासपुर में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचीं बहनें: पुलिस ने धारा 185 की कार्रवाई बताई, कोर्ट भेजकर मामला शांत कराया

बिलासपुर में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचीं बहनें: पुलिस ने धारा 185 की कार्रवाई बताई, कोर्ट भेजकर मामला शांत कराया

बिलासपुर में शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में युवक की गाड़ी जब्त किए जाने के बाद उसकी दो बहनें छोटे बच्चे के साथ ट्रैफिक थाने पहुंचीं. पुलिस के अनुसार, वाहन न्यायालय में जुर्माना जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छोड़ा जाएगा.

रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक: भूपेश बघेल ने वेतन-पेंशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक: भूपेश बघेल ने वेतन-पेंशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और वार्डों से आए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार की बात कही. बघेल ने सरकार पर कर्मचारियों से जुड़े वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया.

छत्तीसगढ़ में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज: 50 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए, आवेदन 17 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज: 50 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए, आवेदन 17 अक्टूबर तक

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, एमएसएमई और अन्य इनोवेटर्स से सामाजिक व शासन संबंधी समस्याओं के समाधान वाले नए विचार मांगे गए हैं.

बिलासपुर में GRP आरक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस: ACB के हिसाब से 16.19 लाख रुपए की संपत्ति का अंतर मिला

बिलासपुर में GRP आरक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस: ACB के हिसाब से 16.19 लाख रुपए की संपत्ति का अंतर मिला

बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर की कुल आय 46.08 लाख रुपए बताई गई, जबकि जांच में 62.28 लाख रुपए की संपत्ति का विवरण मिला. मामला गांजा तस्करी से जुड़े आरोपों की जांच से भी संबंधित है.

रायपुर के टाटीबंध-बिरगांव में नए रजिस्ट्री दफ्तर: दो महीने में शुरुआत की संभावना, कलेक्टोरेट जाने की जरूरत घटेगी

रायपुर के टाटीबंध-बिरगांव में नए रजिस्ट्री दफ्तर: दो महीने में शुरुआत की संभावना, कलेक्टोरेट जाने की जरूरत घटेगी

जमीन और प्रॉपर्टी की बढ़ती रजिस्ट्री को देखते हुए पंजीयन विभाग रायपुर के अलग-अलग हिस्सों में उपपंजीयक कार्यालयों का विस्तार कर रहा है. नए केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

पोलावरम परियोजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के गांवों पर डूब का खतरा जताया

पोलावरम परियोजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के गांवों पर डूब का खतरा जताया

कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर संभावित डूब क्षेत्र का दोबारा सर्वे, पुनर्वास और मुआवजे की नीति बनने तक बांध निर्माण रोकने की मांग की है.

बिलासपुर में घर चोरी का खुलासा: निलंबित आरक्षक समेत तीन गिरफ्तार, करीब छह लाख का सामान बरामद

बिलासपुर में घर चोरी का खुलासा: निलंबित आरक्षक समेत तीन गिरफ्तार, करीब छह लाख का सामान बरामद

सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके बेटे और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक भी जब्त की गई है.

अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब दो दिन चलेगी: मंगलवार और गुरुवार को नई सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब दो दिन चलेगी: मंगलवार और गुरुवार को नई सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस पहले सप्ताह में एक दिन चलती थी. अब यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी.