दुर्ग में युवती की संदिग्ध मौत: CISF जवान के साथ लिव-इन में रह रही थी अंजलि, जांच जारी
महाराष्ट्र के कल्याण की 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर परिवार को दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की बात बताकर दुर्ग पहुंची थी. पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि परिजन मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं.
