केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह रायपुर और नया रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
रायपुर पहुंचने के बाद शाह सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित निजी अस्पताल जाएंगे. यहां दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके बाद वे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे.
शाम 5:30 बजे पीपल वन पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री 5:35 से 5:45 बजे के बीच विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान जाएंगे.
राज्योत्सव समापन का कार्यक्रम
शाह शाम 5:55 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है. इसी दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी किए जाने की जानकारी दी गई है.
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. उनके रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है.
शेड्यूल के मुताबिक, शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना हुए थे और दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम था.
