बालोद जिले के ग्राम कठिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने बच्चों के लिए रखा सरकारी टीवी चोरी कर लिया. पुलिस के अनुसार, चोरों ने पहले केंद्र के सामने लगे चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर कमरे में रखा 108 सेंटीमीटर स्क्रीन वाला टीवी लेकर फरार हो गए.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 4 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे केंद्र बंद किया था. अगले दिन 5 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे केंद्र खोलने पहुंचने पर उन्हें चैनल गेट का ताला टूटा मिला.
अंदर जाकर कमरों की जांच करने पर शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया टीवी गायब मिला. इसके बाद घटना की जानकारी सरपंच ईश्वरी प्रसाद, कोटवार खम्भन और संबंधित कार्यालय के अधिकारियों को दी गई.
अर्जुंदा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ई) और 331(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
