छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मरकाटोला घाट में धान से भरे ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि धान से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है. मृतकों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है.