रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया है. गाड़ी संख्या 07562 अब बरौनी के बजाय दरभंगा से रवाना होगी. यह बदलाव 22 नवंबर को चलने वाली सेवा के लिए किया गया है.

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:30 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी. ट्रेन अगले दिन सोमवार को तड़के 3:55 बजे रायगढ़ पहुंचेगी और दो मिनट बाद 3:57 बजे रवाना होगी.

इसके बाद ट्रेन सुबह 6:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 6:10 बजे आगे चलेगी. रायपुर में इसका आगमन सुबह 7:45 बजे होगा, जबकि प्रस्थान 7:50 बजे निर्धारित है. ट्रेन दुर्ग स्टेशन पर सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 8:55 बजे रवाना होगी.

आगे यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी और 11:10 बजे वहां से चलेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन उसी दिन रात 11:55 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

22 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट में निर्धारित किया गया है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी अधिकृत रेलवे वेबसाइट, NTES या RailOne ऐप पर जांच लें.