बारगांव में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में बारगांव मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई.
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाने की जानकारी दी गई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया गया.
छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रियता से काम करना चाहिए.
बैठक में विजय पारख, सच्चिदानंद मिश्रा, विवेक राजपूत, हीरा वर्मा, शुभम वर्मा, तखत साहू, चंद्रविजय धीवर, छम्मन यदु, इंदरचंद जैन, मोनल सिन्हा, संतोष तिवारी, बल्लू साहू, लोकनाथ यादव और टिकेश वर्मा उपस्थित रहे.
