छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी भूपेन्द्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह जिम्मेदारी दी गई है.
छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को भी भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. भूपेन्द्र नाग इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. प्रदेश स्तर पर संगठन में काम करने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय संगठन में भूमिका मिली है.
राष्ट्रीय टीम में छह उपाध्यक्ष नियुक्त
जारी सूची में भूपेन्द्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मिटल वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है. सूची के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
