बिलासपुर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में हुई प्रक्रिया में स्वायत्तशासी विभाग के जयप्रकाश दुबे को जिलाध्यक्ष और एनटीपीसी सीपत के अविनाश चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया.

चेतनानंद दुबे को जिला मंत्री, अभिषेक कुमार को कार्यालय मंत्री, गजेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, कोमल देवांगन को कोषाध्यक्ष और मनीष सिंह क्षत्री को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई.

चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी और भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल की मौजूदगी में पूरी हुई. नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव अजय शर्मा ने रखा, जिसका अनुमोदन राजेश पांडेय ने किया.

उपाध्यक्ष और सहमंत्रियों की जिम्मेदारी

काशी राव गाढ़े, अनमय बाप्पा, भागचंद साहू, संजय रजक और संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. अभिषेक तिवारी, रामानंद शर्मा, अश्वनी साहू और जीएच राठौर को सहमंत्री बनाया गया.

संघ ने कहा कि नई कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया.