बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने उपअभियंताओं (सिविल) के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. आदेश के तहत बिलासपुर में मुख्य अभियंता कार्यालय, संभाग क्रमांक-1 और 2, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग तथा सेतु निर्माण संभाग में पदस्थापन किया गया है.

मुकेश कुमार ओगरे को चांपा से कार्यपालन अभियंता, सेतु संभाग बिलासपुर भेजा गया है. ध्रुव कुमार प्रधान को रायगढ़ से कार्यपालन अभियंता, संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है. विनोद कुमार को कोरिया (मनेन्द्रगढ़) से मुख्य अभियंता कार्यालय, PWD परिक्षेत्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है.

संजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख अभियंता कार्यालय रायपुर से संभाग क्रमांक-2 बिलासपुर और आशीष तिवारी को संभाग क्रमांक-2 रायपुर से इसी संभाग में भेजा गया है. ज्योति कश्यप की तैनाती सेतु संभाग रायपुर से सेतु संभाग बिलासपुर में की गई है, जबकि यश पात्रे को सेतु संभाग रायगढ़ से मुख्य अभियंता कार्यालय, PWD परिक्षेत्र बिलासपुर भेजा गया है.

इसके अलावा प्रिया खटकर का तबादला सेतु संभाग बिलासपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर किया गया है. अनिशा मिरे को संभाग क्रमांक-2 बिलासपुर से संभाग खैरागढ़ भेजा गया है. सपना और राजमणी खलखो को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर से सेतु उपसंभाग मुंगेली में पदस्थ किया गया है.