बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) और डिप्टी कलेक्टरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी को बिल्हा SDM के प्रभार से मुक्त कर बिलासपुर SDM का पूर्ण प्रभार सौंपा गया है. इससे पहले वे बिल्हा के साथ बिलासपुर SDM का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं.

डिप्टी कलेक्टर और मस्तूरी SDM शिव कुमार कंवर को मस्तूरी SDM के प्रभार से मुक्त कर जिला कार्यालय बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है. जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल को तखतपुर SDM का प्रभार दिया गया है.

बिल्हा, मस्तूरी और कोटा में नई जिम्मेदारियां

संयुक्त कलेक्टर नंद कुमार चौबे को SDM राजस्व बिल्हा के साथ नजूल अधिकारी बिलासपुर और प्रभारी DMF की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. संयुक्त कलेक्टर बजरंग सिंह वर्मा को SDM राजस्व मस्तूरी तथा संयुक्त कलेक्टर सीमा पात्रे को SDM राजस्व कोटा पदस्थ किया गया है.

आदेश के बाद भवानी शंकर साव को SDM राजस्व कोटा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. इसी तरह सालिकराम गुप्ता को SDM राजस्व तखतपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.