उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण बिलासपुर जोन से संबंधित चार ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है. इनमें तीन ट्रेनें 10 अक्टूबर और एक ट्रेन 9 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी.

10 अक्टूबर को इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

ट्रेन संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर दुर्ग जाएगी.

ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस इसी दिन दिल्ली सफदरजंग-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर सिवनी जाएगी.

ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट होकर पुरी के लिए चलेगी.

हीराकुंड एक्सप्रेस का रूट भी बदला

ट्रेन संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर अमृतसर जाएगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, NTES और RailOne ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है.