रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है. जारी सूची में छत्तीसगढ़ से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. वहीं खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है.
भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों के लिए नियुक्तियां की गई हैं. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा और बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी को जिम्मेदारी दी गई है.
राष्ट्रीय महामंत्री पद पर दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर की नियुक्ति की गई है.
ललित चंद्राकर की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई दी. चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
