भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है. नई टीम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के निवासी भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को जिम्मेदारी दी गई है.

महामंत्री और मंत्री पदों पर नियुक्तियां

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बरार, बिहार के अमन यादव और झारखंड के राहुल झा को जिम्मेदारी मिली है.

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी और सह-कोषाध्यक्ष पद राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को दिया गया है. गुजरात के ध्रुव पंडित राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी कार्यालय सह-प्रभारी बनाए गए हैं.

नीति एवं शोध प्रभारी की जिम्मेदारी तेलंगाना की अखिला बंदम को मिली है. इसके सह-प्रभारी गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा होंगे. बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. मीडिया सह-प्रभारी के रूप में दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया नियुक्त हुए हैं.

सोशल मीडिया प्रभारी दिल्ली की अपूर्वा सिंह और सह-प्रभारी बिहार के मानवेंद्र चौहान होंगे.