बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन पर चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाएगा. इसके चलते 6 से 18 दिसंबर तक रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के बीच चलने वाली 13 लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कुछ का संचालन सीमित मार्ग तक होगा.
6 से 17 दिसंबर तक 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेंगी. 7 से 18 दिसंबर तक 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेंगी.
लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है. 7 से 18 दिसंबर तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा के बजाय बिलासपुर से चलेगी. 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर से शुरू होगी.
12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त होगी. 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 12 और 14 दिसंबर को रायगढ़ के बजाय बिलासपुर से चलेगी. 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू भी 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर तक ही चलेगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी.
कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी
18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 10 से 12 दिसंबर तक नौ घंटे और 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 से 14 दिसंबर तक सात घंटे देरी से रवाना होगी. 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 से 14 दिसंबर तक तीन घंटे, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे और 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी 11 से 15 दिसंबर तक दो घंटे देरी से चलेगी.
इसके अलावा 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस चार घंटे 15 मिनट और 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट तक देरी से रवाना होगी. हीराकुंड और शिवनाथ एक्सप्रेस भी 13 से 15 दिसंबर तक एक-एक घंटे देरी से चलेंगी. यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का संशोधित समय जांचने की सलाह दी गई है.
