छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नक्सल प्रभावित जिलों और विभिन्न नगरीय पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
झा अमनकुमार रमनकुमार को बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) पद से पुलिस अधीक्षक, एसआईए, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजा गया है. अजय कुमार को नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक, एसआईबी और आकाश श्री श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) बनाया गया है. अक्षय प्रमोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) की जिम्मेदारी दी गई है.
आकाश कुमार शुक्ला को एसटीएफ, बघेरा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एसएनटीएफ) बनाया गया है. रोहित कुमार शाह को सुकमा से 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है. रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक, चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है.
आदेश के मुताबिक धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी को कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), ईशु अग्रवाल और विमल कुमार पाठक को नारायणपुर में इसी पद पर भेजा गया है. मयंक मिश्रा की पोस्टिंग सुकमा, वैशाली जैन की जगदलपुर, हर्षित मेहर की कोंडागांव और राहुल बंसल की बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के रूप में की गई है.
अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर बनाया गया है. साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय और आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है. प्रतीक बंसोड़े को नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है.
