छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के मुताबिक नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. तबादला सूची में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में बीजापुर के ASP (ऑप्स) रहे अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है. नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी दी गई है. आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) और अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) नियुक्त किया गया है.

दुर्ग के STF बघेरा में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF) बनाया गया है. बीजापुर में पदस्थ रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) की जिम्मेदारी मिली है. सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है.

जिलों में ASP (ऑप्स) की नई जिम्मेदारियां

जगदलपुर के पूर्व CSP सुमीतकुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स), कांकेर बनाया गया है. रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को ASP (ऑप्स), नारायणपुर और रायगढ़ के CSP मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स), सुकमा नियुक्त किया गया है. राजनांदगांव की CSP वैशाली जैन को ASP (ऑप्स), जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

कोरबा के पूर्व CSP विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स), नारायणपुर भेजा गया है. दुर्ग के CSP हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स), कोंडागांव और अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल को ASP (ऑप्स), बीजापुर बनाया गया है.

प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर नियुक्त किया गया है. प्रशिक्षु अधिकारी साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी मिली है. राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी आदित्य कुमार को CSP, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोडे को CSP, अंबिकापुर बनाया गया है.