छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है. राजस्व विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना तत्काल ग्रहण करनी होगी.
तहसीलदारों के तबादलों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद और शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा भेजा गया है. कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर और चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है.
पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा और रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर भेजा गया है. इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी और रायगढ़ समेत अन्य जिलों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
कुछ अधिकारियों को पटवारी प्रशिक्षण शाला और राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है. नायब तहसीलदारों में मोहन लाल साहू और रश्मि पटेल का आपसी तबादला हुआ है. प्रियंका कुशवाहा को बेमेतरा से पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, उन्मेष पटेल को रायगढ़ से महासमुंद, प्रेरणा सिंह को महासमुंद से रायपुर और जयेंद्र सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर भेजा गया है.
