छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम शुरू होगा. प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में यह आयोजन 6 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा.
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना है. इसके साथ ही जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा. आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा. प्रत्येक केंद्र पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने की जानकारी दी गई है.
किस जिले में किस दिन आयोजन
25 सितंबर को रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में कार्यक्रम होंगे. 26 सितंबर को रायपुर ग्रामीण, कोरबा, कवर्धा और सूरजपुर में आयोजन निर्धारित हैं.
28 सितंबर को महासमुंद, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और गरियाबंद; 29 सितंबर को धमतरी, दुर्ग, बलौदाबाजार और मुंगेली में कार्यक्रम होंगे. 30 सितंबर को भिलाई क्षेत्र, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बीजापुर और जांजगीर में आयोजन होगा.
1 अक्टूबर को बेमेतरा, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा, जबकि 2 अक्टूबर को जशपुर, कोंडागांव और मानपुर-मोहला में कार्यक्रम होंगे. 3 अक्टूबर को बालोद, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजन तय है.
5 अक्टूबर को सक्ती, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा 6 अक्टूबर को बलरामपुर, बिलासपुर ग्रामीण और कोरिया जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
